लहसुन ने मारी बाजी-राजस्थान के विभिन्न मंडी में लहसुन की सीमित आवक के कारण कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। जोधपुर कृषि मंडी में लहसुन कुछ दिन पहले 30 से 35 रुपए किलो बिक रहा है आज लहसुन के भाव 70-80 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। सर्दियों का मौसम स्टार्ट होते ही लहसुन की डिमांड बढ़ जाती है लहसुन का उपयोग होटल एवं खाद्य परीक्षण उद्योगों में भी दिनों दिन वर्दी हो रही है जिस कारण बाजार में लहसुन नहीं मिलने के कारण लहसुन में तेजी देखी जा रही है।
लहसुन के दोगुनी हुई कीमतें, किसानों के चेहरे खिले
मथानिया क्षेत्र के आसपास लगभग 18 से 20 हजार बीघा क्षेत्र में लहसुन की बुवाई हुई थी अब लहसुन के अच्छे भाव मिलने के कारण मथानिया क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर चल रही है। जोधपुर मंडी के व्यापारियों के अनुसार अभी मध्य प्रदेश का नया लहसुन फरवरी तक बाजार में आने की संभावना है उससे पहले भारी डिमांड के कारण लहसुन की कीमतों में बढ़ोतरी हाल फिलहाल हो सकती है।।
लहसुन के क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
इस बार लहसुन की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण भारत के विभिन्न राज्यों में बेमौसम बारिश के कारण फसल खराब हो चुकी हे। एवं साथी ही पुराना स्टॉक में भी कमी आ रही है एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में राजस्थान के लहसुन की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जिस कारण लहसुन के भाव बढ़ रहे हैं




